Rao Inderjit Singh: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के जश्न के बीच मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी की होड़ भी शुरू होती दिख रही है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने यह कहकर अपना दावा पेश कर दिया है कि इस बार दक्षिण हरियाणा से मुख्यमंत्री बनाया जाए। राव इंद्रजीत सिंह इससे पहले भी खुलकर मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। उधर, अनिल विज भी टकटकी लगाए बैठे हैं। हालांकि, पार्टी साफ कर चुकी है कि नायब सिंह सैनी ही दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे।
मिथुन चक्रवर्ती गोरा होने के लिए भगवान से करते थे प्रार्थना; बताया- कैसे बने सेक्सी बंगाली बाबू
इलाके ने तीन बार भाजपा को सत्तासीन किया
इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान गुड़गांव से सांसद राव इंद्रजीत सिंह से पूछा गया कि उनकी सभा में यह डिमांड होती है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाए, क्या वह चाहते हैं इस बार दक्षिण हरियाणा से मुख्यमंत्री हो? इस पर राव ने कहा, ‘यह तो पार्टी का फैसला होगा। लेकिन जिस इलाके ने तीन बार भाजपा को सत्तासीन किया है उसे तवज्जो देनी चाहिए।’ चुनाव प्रचार के दौरान भी राव इंद्रजीत सिंह ने अपनी इच्छा खुलकर जाहिर की थी।
स्वाद से लेकर सेहत तक का रखते हैं ख्याल; प्याज से जुड़े ये हैक्स हैं बेहद कमाल
- Advertisement -
Rao Inderjit Singh: 9 सीटों में सात पर भगवा परचम लहराया
2014 और 2019 की तरह दक्षिण हरियाणा में भाजपा को एक बार फिर बंपर सीटें मिली हैं। गुरुग्राम की सभी चार सीटों पर भाजपा ने कमल खिलाया है तो फरीदाबाद और पलवल की 9 सीटों में सात पर भगवा परचम लहराया। महज दो सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली। हालांकि, नूंह में सभी तीन सीटों पर कांग्रेस का डंका बजा।
खाली पेट मेडिटेशन करना चाहिए या नहीं; जानें क्या है इसे करने का सही समय और तरीका?
आरती ने 3085 वोटों से जीत हासिल की
राव इंद्रजीत सिंह दक्षिण हरियाणा का कद्दावर नेता हैं। कभी कांग्रेस की ताकत रहे राव इंद्रजीत सिंह
ने दक्षिण हरियाणा को भाजपा का गढ़ बनाने में अहम भूमिक निभाई है। हालांकि, अटेली सीट से
उनकी बेटी आरती सिंह राव को बड़ी मुश्किल से जीत हासिल हुई। आरती ने 3085 वोटों से जीत
- Advertisement -
हासिल की। उन्हें बसपा के अत्तर लाल ने कड़ी टक्कर दी। जानकारों का मानना है कि जिस तरह
सैनी के नेतृत्व में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है, राव इंद्रजीत सिंह या अनिल विज की इच्छा
को कोई खास तवज्जो नहीं मिल पाएगी। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय से सैनी की
- Advertisement -
तारीफ करते हुए उन्हें जीत का क्रेडिट दिया।