BJP candidate Harvinder Kalyan: घरौंडा से भाजपा प्रत्याशी हरविन्द्र कल्याण को आज गांव हसनपुर में भारी समर्थन मिला। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हरविन्द्र कल्याण को जोरदार फूलों के साथ स्वागत किया और एक बार फिर घरौंडा में भाजपा को जिताने का आश्वासन दिया।
घरौंडा से भाजपा प्रत्याशी हरविंद्र कल्याण ने कहा कि भाजपा की नीतियों से आज हर वर्ग खुश है। भाजपा सरकार ने हमेशा गरीबों के हित में कार्य किये हैं। कभी भी किसी से कोई भेदभाव नहीं किया।
सिरसा में गोपाल कांडा के समर्थन में आई भाजपा
पिछले दस वर्षों का साथ आगे भी निरंतर जारी रहेगा
भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबको एक साथ लेकर चलती है और पूरे प्रदेश में एक समान रुप से
- Advertisement -
विकास कार्य करवाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की इन्ही विकास नीतियों के चलते प्रदेश की जनता एक
बार फिर हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ हरियाणा में सरकार बनाएगी।
पिछले दस वर्षों का साथ आगे भी निरंतर जारी रहेगा। भाजपा प्रत्याशी हरविन्द्र कल्याण आज गांव कैमला में
अपना जनसंपर्क करने पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
कांग्रेस ने हमेशा भाई-भतीजावाद, परिवारवाद और जातिवाद को दिया बढ़ावा
- Advertisement -
BJP candidate Harvinder Kalyan: प्रदेश की जनता किसी के बहकावे में आने वाली नहीं
इस दौरान हरविंद्र कल्याण ने गांव के बुजुर्गों का आर्शीवाद प्राप्त किया। ग्रामीणों ने उन्हें विश्वास दिलाया
कि वे उनके साथ खड़े हैं और घरौंडा में एक बार फिर कमल खिलाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते
हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा प्रदेश की जनता का भला चाहा है।
- Advertisement -
प्रदेश की जनता अब किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। जितने विकास कार्य भाजपा कार्यकाल
में हुए है, उतने विकास आज तक कांग्रेस के कार्यकाल में कभी नहीं हुए हैं। जब से प्रदेश में भाजपा की
सरकार बनी है तब से चारो ओर चहुंमुखी विकास की गंगा बह रही है।