Farmers News: सर्दी के मौसम मे खराब हुई फसल को बचाने के लिए इन तरकीब का सहारा लेना चाहिए। घने कोहरे की वजह से फसलों में पाला चढ़ जाता है। जिससे फसल की बर्बादी हो जाती है। ऐसे करे इन फसलों की संभाल नही पड़ेगी फसल बीमार।
Karnal National Highway पर बदमाशों ने एक और वारदात को दिया अंजाम
भारत में सर्दियों का मौसम अपने चरम सीमा पर चल रहा है। अक्सर सर्दियों में फसलों पर पाला गिरने से पूरी फसल के बर्बाद हो जाने की खबरें आती रहती हैं। जिससे सारी की सारी फसल बर्बाद हो जाती है। क्योंकि दिसंबर और जनवरी की ठंड में सबसे ज्यादा पाला पड़ता है।
शराब और सेक्स का क्या है सम्बन्ध?
- Advertisement -
आज भी देश के ज्यादातर लोगों को नहीं पता कि पाला क्या होता है या फिर पाला किसे कहते है। इसके साथ लोग यह भी नहीं जानते है कि पाला फसलों के लिए कितना हानिकारक होता है। कई बार पाला पड़ने के कारण अच्छी खासी फसल पूरी तरह से नष्ट हो जाती है।
Relationship Tips: रिश्तो में आ गई है कड़वाहट, तो करे ये काम
क्या होता है पाला पड़ना: जब तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे चला जाता है। तब फसलों पर पाला पड़ने की संभावना ज्यादा रहती है। क्योकि शून्य डिग्री तापमान पर जलवाष्प ठोस के रूप में जम जाती है। यह बर्फ की सफेद पतली चादर की तरह होती है।
कहीं छप्पर फाड़ खुशियां तो कहीं पार्टनर के संग रोमांस का योग, जानें 12 राशियों का राशिफल
पौधों पर ठोस बर्फ के रूप में बनी इसी सफेद पतली चादर को पाला कहते है। इससे फसल की ग्रोथ(बढ़त) रुक जाती है। अधिक पाला गिरने पर पौधे के फल और फूल पर प्रभाव पड़ता है।
- Advertisement -
बहनों से तो मैं दिल की बात भी नहीं करती सलाह लेने की बात तो दूर रही- मीरा चोपड़ा बोली
Farmers News: कौन सी फसलों को करता है प्रभावित
अधिक समय तक पाला पड़ने पर लगभग सभी फसलें प्रभावित होती हैं। लेकिन पाले का सबसे ज्यादा प्रभाव छोटे हल्के और फलदार पौधों पर होता है। जैसे- मसूर, टमाटर, चना, सरसों, मिर्च, धनिया, पालक और फूलगोभी आदि की फसले।
अगले जन्म मोहे बिटिया न कीजो, आख़िर क्या था मेरा कसूर?
- Advertisement -
वहीं, पाला बहुत दिनों तक पड़ता रहे तो गेहूं, अरहर और अलसी की भी फसलों को नुकसान पहुंचाता है। इसी के साथ ज्यादा ठंड होने पर फसल में झुलसा भी लग जाता है। जिससे पौधे की पत्तियां और फल सिकुड़कर बदरंग हो जाते है।
हिसार शहर की सुदंरता में इस मशीन से लग जाएंगे अब चार चाँद
किसान ये बिल्कुल न करें
पाला पड़ने के दिनों में किसान (Farmer) अपने खेत में जुताई बिल्कुल भी नहीं करे। क्योंकि ऐसा करने से खेत की जमीन का तापमान कम हो जाता है।
क्या लड़किया भी शादी के लिए उतनी ही उतावली होती है जितने की लड़के?
वहीं, अगर आपके क्षेत्र में बारिश होने का पुर्वानुमान जाताया गया हो, तो किसान (Farmer) खेतों में सिंचाई न करें। क्योंकि खेत में ज्यादा नमी होने पर सब्जियों वाली फसलों को नुकसान होने की संभावना रहती है। नमी से सब्जियों वाली फसल में कई रोग लग सकते है।
5 लाख तक फ्री इलाज के लिए कैसे बनवाएं यह कार्ड, किस-किस को मिल सकता है इसका लाभ?
Farmers News: कब करें कीटनाशक का छिड़काव
वहीं, पाले से बचाने के लिए फसलों पर कीटनाशक, रोग नाशक या फिर खरपतवार नाशक का छिड़काव खुली धूप के समय करें। क्योंकि दोपहर का मौसम ही रसायनिक छिड़काव के लिए सबसे अच्छा होता है।
‘हिट एंड रन’ कानून के किन नियमों से डरे ड्राइवर, इन प्रावधानों का कर रहे विरोध
लेकिन, आपके क्षेत्र में कोहरा और बादल छाए हुए हैं या फिर बारिश होने की संभावना है। तो किसी भी तरह के कीटनाशक का छिड़काव करने से बचे। विशेषकर जब फसल में फूल आ गए हो तो खेत में रसायनिक छिड़काव करने से परहेज करे।
Haryana में जल्द ही दौड़ती नज़र आएगी हाईड्रोजन ट्रेन, जाने कब तक
वर्ना दवाई के छिड़काव से फूल की बढ़वार(ग्रोथ) रुक जाएगी। फूल झड़ने शुरू हो जाएंगे और दाने व फल नहीं बनेंगे। ऐसे में प्राकृतिक तरीकों और देशी जुगाड़ जैसे धुआं, नमी, नीम का तेल और कंडों की राख का बुरकाव प्रयोग करे।
Chanakya Niti: मर्दो के ऐसे कौन से गुण जिन पर जवान लड़कियाँ मर मिटती हैं?, आइये जाने
वहीं, इस बात भी ध्यान रखे इस सब के साथ आपने खेत में मधुमक्खियां पाल रखी हैं या आसपास से मधुमक्खियां आपके खेत के आसपास आती हैं। तो दिन के समय रसायनिक का छिड़काव न करे, वर्ना मक्खियां मर जाएंगी. शाम के समय छिड़काव करे, उस वक्त मधुमक्खियां अपने छत्तों में वापस लौट जाती हैं।