Farmers: करनाल जिले के घरौंडा में खेत पर काम कर रहे किसान पर कस्सी व ईंट पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। किसान के पैरों पर कस्सी जा लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस पहले आरोपियों की शिकायत पर पीडित पर ही केस दर्ज कर लिया। लेकिन सीसीटीवी में हुए खुलासे के बाद पुलिस ने FIR कैंसिल कर दी और पीडित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
खेत से मिट्टी हटाने को लेकर हुआ विवाद
वडोदरा में स्कूल की दीवार गिरने से 4 बच्चे घायल
अराईपुरा गांव निवासी रविंद्र पुत्र कर्म सिंह 17 जून की सुबह करीब 9 बजे अपने भाई संदीप के साथ खेत में काम कर रहा था। वे दोनों खेत से खराब पौधे हटा रहे थे। इसी दौरान मेरे खेत के पडोसी वहां आए और हमारे साथ खेत से मिट्टी हटाने की बात को लेकर बहस करने लगे। आरोपियों ने दोनों भाइयों पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसी दौरान हमलावरों ने अन्य अन्य साथियों को भी खेत में बुला लिया।
रविंद्र का आरोप है कि एक हमलावर ने उसके सिर में कस्सी से हमला किया, लेकिन वह पीछे हट गया और कस्सी
- Advertisement -
उसके पैर में जा लग गई। जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
पाकिस्तान ने कारगिल युद्ध में अपने जवानों के शव तक क्यों नहीं लिए
Farmers: पुलिस ने कर दिया पीड़ित पर ही केस दर्ज
पीड़ित रविंद्र का कहना है कि वह अस्पताल में था, लेकिन आरोपियों ने थाने में जाकर मेरे खिलाफ
ही झूठा केस दर्ज करवा दिया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। रविंद ने पुलिस के
सामने सीसीटीवी फुटेज रखी। जिसे में सब कुछ साफ हो गया कि हमला किसने किस पर किया था।
- Advertisement -
पुलिस ने रविंद्र पर दर्ज केस कैंसिल किया और आरोपियों के खिलाफ आज मामला दर्ज किया।
जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि रविंद्र की शिकायत के आधार पर पांच लोगों को नामजद
किया गया है। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।