Karnal News 19 May: करनाल 19 मई। प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने कहा कि राष्ट्र को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री चुनें। आपका एक-एक वोट देश को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए 25 मई को घर से बाहर निकलकर अवश्य मतदान करने और कमल के फूल का बटन दबाएं।
कीड़े-मकोड़ों जैसा व्यवहार…’, बॉस को लेकर शख्स का दावा, बीमार होने पर मांगी थी छुट्टी, लेकिन…
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने
रविवार को करनाल में कर्ण विहार में प्रदीप शर्मा, न्यू प्रेम कालोनी में सुनीता नरेश प्रजापति, सेक्टर-6 में संदीप वर्मा द्वारा आयोजित जनसभाओं में शिरकत की। सुमन सैनी ने करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी के लिए वोट की अपील की। जनसभाओं में उपस्थित लोगों ने विश्वास दिलाया कि वे नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मनोहर लाल को प्रचंड मतों से जीत दिलाने का काम करेंगे और विधानसभा उप चुनाव में भी करनाल में कमल का फूल खिलाएंगे।
हरियाणा सरकार ने वृद्ध, विधवा और दिव्यांग लोगों की पेंशन में बढ़ोतरी का किया ऐलान
- Advertisement -
Karnal News 19 May: सुमन सैनी ने कहा कि
मतदान करना सबका अधिकार है और एक मजबूत सरकार चुनने के लिए मतदान जरूर करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने भी कहा है कि कर्म करो और फल की चिंता मत करो। जब कर्म अच्छा होगा तो फल भी अच्छा मिलेगा। इसलिए सोच समझकर एक अच्छी और साफ सुथरी सरकार चुनें। उन्होंने कहा कि जनता ने देखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में देश में एक बेदाग और साफ छवि की सरकार चली है।
Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी, बिना पैसे के देखें गेम, ऐसे उठाएं फायदा
Karnal News 19 May: हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने
सबका साथ सबका विकास, हरियाणा एक-हरियाणवीं एक के नारे के साथ काम किया और पूरे प्रदेश
में एक समान विकास कार्य करवाए। अब नायब सिंह सैनी भी प्रदेश में विकास को आगे बढ़ाने का काम कर
रहे हैं। इसलिए देश को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा को चुनें। इस अवसर पर मीना कांबोज, रेखा आनंद,
- Advertisement -
मेघा भंडारी, भूपेंद्र नोतना, प्रियंका भारद्वाज, निधि गुलाटी, मुक्ता कालड़ा, ममता सहित अन्य मौजूद रहे।