Karwa Chauth 2024 Sargi Timing: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। करवा चौथ का व्रत रात में चांद को देखने के बाद ही खोला जाता है।
करवा चौथ व्रत की शुरुआत सरगी के साथ होती है। सरगी सास अपनी बहू को देती हैं। इसमें मिठाई, फल, मेवे और खीर आदि चीजें शामिल होती हैं। सरगी सास का बहू के लिए एक आशीर्वाद के रूप में माना जाता है। लेकिन सरगी खाने का एक समय और मुहूर्त होता है तो आइए जानते हैं सरगी किस समय खाना सही रहेगा।
सौ दवाओं से ज्यादा असरदार है सुबह की वॉक; जानिए कितनी देर और किस गति से चलना होगा फायदेमंद
करवा चौथ पर सरगी किस समय खाना चाहिए?
इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024 को रखा जाएगा। करवा चौथ व्रत शुरू करने से पहले सरगी खाई जाती है। सरगी सूर्योदय से पहले किया जाता है। करवा चौथ में सूर्योदय से करीब 2 घंटे पहले सरगी खा लें। करवा चौथ के दिन सूर्योदय का समय सुबह 6 बजकर 25 मिनट है। करवा चौथ का व्रत काफी कठिन माना जाता है। ऐसे में व्रत करने से पहले सरगी इसलिए खिलाई जाती है ताकि उन्हें व्रत के दौरान किसी तरह की कठिनाई न हो।
सुबह खाली पेट पीने से साफ हो जाएगा पूरा शरीर; आईये जानते है कब और कितनी मात्रा में पिए पानी
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ 2024 पूजा मुहूर्त और चांद निकलने का समय
कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी आरंभ- 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 46 मिनट से
कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी समाप्त- 21 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर
करवा चौथ पूजा मुहूर्त- 20 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 46 मिनट से शाम 7 बजकर 2 मिनट तक
करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय- 20 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 54 मिनट पर
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं।
इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। Tv Sandesh Bharat News एक भी बात की
सत्यता का प्रमाण नहीं देता है)