Lok Sabha General Election: करनाल लोकसभा आम चुनाव व करनाल विधानसभा उप चुनाव कड़ी सुरक्षा और व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। लोकसभा व करनाल विधानसभा उप चुनाव को लेकर मतदाताओं खासकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
शनिवार को करनाल लोकसभा आम चुनाव व करनाल विधानसभा उप चुनाव में मतदाताओं विशेषकर युवा मतदाताओं मेें बहुत ही गजब का उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही लंबी कतारों के बीच बुजुर्गों, युवाओं, दिव्यांगजनों और महिलाओं ने प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करते हुए वोटिंग की।
सबसे बड़ी बारूद फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, दस लोगों की मौत की खबर
मीडिया का भी सराहनीय योगदान रहा
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने कहा कि करनाल के सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। जिला प्रशासन चुनाव घोषणा के साथ ही मतदाता जागरुकता अभियान निरंतर चलाए हुए था। इस अभियान में सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग, विभिन्न सामाजिक व व्यावसायिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों के साथ-साथ लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए मीडिया का भी सराहनीय योगदान रहा।
- Advertisement -
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की वोटर टर्नआउट एप पर दिखाए गए आंकड़ों के अनुसार करनाल विधानसभा क्षेत्र में लगभग 57.8 प्रतिशत, असंध विधानसभा क्षेत्र में लगभग 58.6 प्रतिशत, नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में 61.2 प्रतिशत, इंद्री विधानसभा क्षेत्र में लगभग 68.1 प्रतिशत, घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 65.9 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
ऑब्जर्वर तथा एक्सपैंडिचर ऑब्जर्वर पूरी व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे
इस प्रकार करनाल लोकसभा में लगभग 61 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला करनाल की सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के साथ-साथ समूचे संसदीय क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। जिला प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चैबंद कर दी गई थी। उड़नदस्ते, पैट्रोलिंग पार्टियां, माइक्रो आॅब्जर्वर सहित पूरे संसदीय क्षेत्र में सामान्य ऑब्जर्वर तथा एक्सपैंडिचर ऑब्जर्वर पूरी व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे।
प्रशासन ने करनाल जिले में 11 लाख 96 हजार 243 मतदाताओं की सुविधा के लिए 1151 बूथ बनाए। इन बूथों पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। प्रशासन की तरफ से पुलिस व अन्य फोर्स की नियुक्ति की गई। प्रशासन द्वारा सभी बूथों पर पल-पल मतदाताओं द्वारा किए जा रहे मतों की संख्या जानने के लिए करनाल के लघु सचिवालय के सभागार में कंट्रोल रुम स्थापित किया गया था। जहां से हरियाणा निर्वाचन कार्यालय को पल-पल की सूचना भेजी जा रही थी। बकायदा प्रशासनिक अधिकारी भी इस कंट्रोल रुम में वेबकास्टिंग के माध्यम से हर बूथ की गतिविधि पर नजर रखे हुए थे।
30 मई से पांच फीसदी पानी की कटौती
1151 बथों की कमान रही 6366 अधिकारियों व कर्मचारियों के हाथों में
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने कहा कि लोकसभा व करनाल विधानसभा उपचुनाव
- Advertisement -
को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए 1151 बूथों पर 6366 अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी
लगाई गई थी। इनमें 995 महिला अधिकारी व कर्मचारी शामिल रही। इन बूथों के लिए 1393 प्रेजाइडिंग
ऑफिसर (5 महिला अधिकारी), 1395 एपीओ (5 महिला अधिकारी), 3130 पोलिंग ऑफिसर जिनमें 899
- Advertisement -
महिला पोलिंग ऑफिसर शामिल रहे। इसके अलावा 448 माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी लगाई गई थी, इनमें
86 महिला अधिकारी भी शामिल हैं।
Lok Sabha General Election: 2351 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने कहा कि चुनावों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कराने के लिए 1151
पोलिंग बूथों पर 2351 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, 46 पेट्रोलिंग पार्टियां निरंतर नजर रखे हुए थी। इसके
साथ ही जिले में 21 नाके बनाए गए थे जिनमें से 10 नाके इंटर स्टेट और 11 नाके इंटर डिस्ट्रिक्ट लगाए गए।
उन्होंने कहा कि इनसे अलग 5 रिजर्व पार्टियां बनाई गई थी। इनके साथ 5 पुलिस इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई
थी। इतना ही नहीं सभी थानों की पुलिस भी अपने-अपने क्षेत्रों पर नजर बनाए रखी। इन थानों के साथ 18
पेट्रोलिंग पार्टियां जुड़ी हुई थी और 5 डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मुस्तैद रहे।
करनाल लोकसभा क्षेत्र में बनाए गए थे कुल 2027 पोलिंग बूथ
लोकसभा में कुल 2027 पोलिंग बूथ बनाये गए थे। नीलोखेड़ी विधानसभा में 230, इंद्री में 215,
करनाल में 225, घरौंडा में 238, असंध में 243 तथा पानीपत ग्रामीण क्षेत्र में 249, पानीपत शहरी
क्षेत्र में 196, इसराना क्षेत्र में 199 और समालखा क्षेत्र में 232 बूथ बनाए गए थे।
विक्रांत सिंह राजपूत और ऋचा दीक्षित स्टारर फिल्म ‘सास अठन्नी बहू रुपैया’ का हो गया है ट्रेलर रिलीज
Lok Sabha General Election: 21 लाख 4 हजार 26 मतदाता हैं लोकसभा क्षेत्र में
लोकसभा आम चुनाव में करनाल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाली सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों से करीब
21 लाख 4 हजार 26 मतदाता हैं। इनमें 11 लाख 7 हजार 485 पुरुष मतदाता 9 लाख 96 हजार 503 महिला
मतदाता तथा 38 थर्डजेेंडर शामिल हैं। लोकसभा आम चुनाव और करनाल विधानसभा उपचुनाव को स्वतंत्र,
निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी की गई थी तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
किए गए थे।
Lok Sabha General Election: करनाल विधानसभा उप चुनाव में लगभग 57 प्रतिशत हुआ
करनाल विधानसभा उप चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अनुभव मेहता ने बताया कि करनाल
विधानसभा का उप चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया है। विधानसभा उप चुनाव में लगभग 57 प्रतिशत
मतदान रहा। उन्होंने बताया कि करनाल विधानसभा में 262821 लाख मतदाता हैं, जिनमें 135805 पुरूष,
127011 महिला व 5 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए करनाल विधानसभा में
225 पोलिंग बूथ बनाए गए थे।