Congress Haryana election Manifesto: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे रिलीज किया। इसमें कांग्रेस ने 7 पक्के वादे किए हैं। इस दौरान हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और पूर्व विधायक गीता भुक्कल मौजूद रहीं। इस दौरान कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला इसमें शामिल नहीं हैं।
इनके अलावा कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, हरियाणा के ऑब्जर्वर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, अजय माकन, पंजाब से नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा मौजूद हैं। इस बार कांग्रेस ने घोषणा पत्र को 2 फेज में तैयार किया है। एक फेज में 15 गारंटियां शामिल की गई हैं। दूसरे चरण का घोषणा पत्र चंडीगढ़ में जारी होगा।
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 24 सीटों पर वोटिंग शुरू
हरियाणा को नंबर वन बनाएंगे
मेनिफेस्टो की चेयरमैन गीता भुक्कल ने पूरे देश से मेनिफेस्टो मंगाकर हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सात गारंटियों को शामिल किया है। आपको पता है कि जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री थे, तब हरियाणा एक नंबर पर था। अब एक बार फिर से कांग्रेस हरियाणा को एक नंबर बनाएगी। लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब दिया था। इस संकल्प पत्र में भाजपा द्वारा सताए हुए हर वर्ग के लिए वायदे हैं।
कांग्रेस महिलाओं को शक्ति देगी। बीजेपी के शासन में महिलाओं के अपहरण, बलात्कार, शोषण जैसे अपराधों में नंबर वन बना हुआ है। महिलाओं को कांग्रेस सशक्त बनाने के लिए 2000 हजार रुपए प्रति माह देगी। ये पैसा 18 वर्ष से 60 साल तक देगी। बीजेपी के शासन में सिलेंडर की कीमत 1000 रुपए तक पहुंच गई है, कांग्रेस राहत देते हुए 500 रुपए में सिलेंडर देगी।
हरियाणा की खुशहाली के लिए कांग्रेस की सरकार बनाएं
Congress Haryana election Manifesto: दिव्यांगों को हर माह 6 हजार रुपए पेंशन देगी
बीजेपी और जेजेपी ने 5100 रुपए पेंशन देने का वायदा किया था, लेकिन उन्होंने अपना यह वायदा पूरा नहीं किया। कांग्रेस बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को हर माह 6 हजार रुपए पेंशन देगी। इसके साथ ही कर्मचारियों को राहत देते हुए ओपीएस बहाल करेगी। युवाओं को कांग्रेस बेहतर भविष्य देगी। इसलिए अपने घोषणा पत्र में भर्ती विधान के तहत 2 लाख सरकारी नौकरी देगी। इसके साथ ही नशा मुक्त माहौल युवाओं को देगी।
आम लोगों को कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में राहत देने का ऐलान किया है। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टों में 300 यूनिट फ्री बिजली देने का भी हरियाणा के लोगों से वादा किया है। साथ ही राजस्थान के घोषणा पत्र में शामिल स्वास्थ्य क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण योजना को शामिल किया है, इस योजना के तहत हरियाणा के लोगों को 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा।
भाजपा 36 बिरादरियों के हितों को ध्यान में रखकर करती है काम
दिव्यांगों को हर माह 6 हजार रुपए पेंशन देगी
चौधरी उदयभान ने बताया कि हरियाणा के गरीबी रेखा से नीचे लोगों को छत मुहैया कराएगी। इसके लिए
100 गज का प्लाट और 3.5 लाख रुपए की लागत से दो कमरों का मकान बनाकर दिया जाएगा।
किसानों के लिए भी कांग्रेस ने मेनिफेस्टों में अहम घोषणाओं को शामिल किया गया है। हरियाणा कांग्रेस
के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने बताया कि फसलों पर किसानों के लिए दिव्यांगों को हर माह 6
हजार रुपए पेंशन देगी। इसके साथ ही दैवीय आपदा में खराब हुई फसलों के लिए तत्काल
मुआवजा भी देगी।
चौधरी उदयभान ने कहा कि हरियाणा के पिछड़े वर्गों के लिए भी अपने मेनिफेस्टो में दो बड़ी ऐलाान
शामिल किए गए हैं। पहला ऐलान हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस जातिगत सर्वे
कराएगी। इसके साथ ही क्रीमीलेयर की सीमा 10 लाख रुपए की जाएगी।
मोबाइल फोन का रेडिएशन हेल्थ के लिए खतरनाक
Congress Haryana election Manifesto: 2019 में बीस पन्नों के संकल्प पत्र में 17 प्रमुख एजेंडे
2019 में कांग्रेस ने ‘संकल्प हमारा, खुशहाल हरियाणा’ के नारे के साथ अपना संकल्प पत्र जारी किया था।
बीस पन्नों के संकल्प पत्र में 17 प्रमुख एजेंडे शामिल कर कांग्रेस ने दिल खोलकर वादे किए थे। नारी,
किसान, नौजवान, बुजुर्गों और कर्मचारियों पर विशेष फोकस किया गया था।
कांग्रेस ने सरकार बनने पर महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण और 24 घंटे में
किसान कर्ज माफी का बड़ा वादा किया था। साथ ही कर्मचारियों की पुरानी पेंशन नीति दोबारा लागू
करने की बात कही थी। वृद्धावस्था पेंशन 5100 रुपए करने का वादा भी किया गया था।