Divide and rule Congress: घरौंडा से भाजपा उम्मीदवार हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि घरौंडा की उन्नति, विकास और कल्याण ही उनका लक्ष्य है। घरौंडा में जितने विकास हुए हैं, अब ओर अधिक तेजी से विकास करुंगा और जनता की सेवा के लिए दिन-रात एक कर दूंगा।
भाजपा प्रत्याशी हरविन्द्र कल्याण आज अपने जनसम्पर्क अभियान के तहत गांव शेखपुरा जागीर, सुहाना, रसूलपुर कलां, चंडीपुर, मोदीपुर, ढाकवाला रोडान, मुस्तफाबाद में ग्रामीणों से मिले और लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की।
बकरी पालन शुरू करने के लिए सरकार देगी पैसे; ऐसे कर सकते हैं आवेदन
अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा में भेजेंगे
गांव शेखपुरा जागीर में हरविन्द्र कल्याण को लडडूओं से तोला गया। इस दौरान सैंकड़ों ग्रामीणों ने हरविन्द्र कल्याण को फूल-मालाओं से अभिनंदन किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि वे इस बार भी घरौंडा के विकास के लिए उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा में भेजेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश की उन्नति, तरक्की और विकास के लिए दृढ़संकल्पित है।
Divide and rule Congress: भाजपा की जीत की तीसरी हैट्रिक लग सके
उन्होंने दावा किया कि एक बार पुन: हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में भाजपा
की सरकार बनेगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि आगामी पांच अक्तूबर को कमल के निशान
के सामने का का बटन दबाएं ताकि भाजपा की जीत की तीसरी हैट्रिक लग सके।
करनाल में शहीद मदनलाल ढींगड़ा चौक का करवाएंगे भव्य निर्माण: सुमिता सिंह
कांग्रेस फूट करो और राज करो की नीति पर चलती
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोगों को झूठ बोलकर बरगलाने का काम किया है। कांग्रेस के हाथ
में जनता के हित कभी सुरक्षित नहीं हो सकते। कांग्रेस फूट करो और राज करो की नीति पर चलती है।
कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कभी कोई विकास नहीं करवाया, इसलिए नजता उन्हें इस बार भी सबक
सिखाने का काम करेगी।