Harvinder Kalyan Gharaunda: घरौंडा प्रत्याशी हरविन्द्र कल्याण ने आज अपने जनसम्पर्क अभियान के तहत गांव झिंवरहेड़ी, अनाजमंडी घरौंडा, स्टौंडी, गगसीना, वार्ड-1 राजीव कालोनी घरौंडा, घरौंडा कश्यप चौपाल एवं घरौंडा मिली बाईपास पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों से वोट की अपील करते हुए देश और प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि पांच तारीख को कमल के निशान पर अपनी मोहर लगाकर घरौंडा के विकास में अपी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जनता ने पहले मुझे आर्शीवाद दिया था और आज एक बार फिर मुझे आपके आर्शीवाद की जरुरत है।
आतंकवाद और विभाजन कांग्रेस की देन! 370 हटने के बाद मौलवी भी कहते हैं राम-राम
Harvinder Kalyan Gharaunda: भाजपा के राज में हर वर्ग खुश
आप लोगों के आर्शीवाद एवं समर्थन से एक बार फिर घरौंडा में कमल खिले, ऐसा मै आप लोगों से संकल्प लेने आया हूं। श्री कल्याण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा देश और प्रदेश में विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं। भाजपा ने हरियाणा में पिछले दस वर्षों में गरीब, मजदूर, किसान एवं युवाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं।
आज भाजपा के राज में हर वर्ग खुश है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो 36 बिरादरियों को एक
साथ लेकर चलती है और सभी को पूरा मान और सम्मान प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि अगर
घरौंडा की जनता मुझे दोबारा मौका देती है तो घरौंडा में ओर तेज गति से विकास करवाउंगा।
उन्होंने कहा कि पांच अक्तूबर को ज्यादा से ज्यादा भाजपा के पक्ष में मतदान करें।
क्या अब कार पर लगा सकेंगे ब्लैक फिल्म
कांग्रेस ने हमेशा लोगों को झूठ बोलकर राजनीति की
आज सभी गांवों में अपना जनसम्पर्क अभियान चलाते हुए भाजपा के लिए वोट मांगे। घरौंडा की
उन्नति और विकास करवाना ही मेरा लक्ष्य है। घरौंडा की जनता के प्यार, स्नेह और समर्थन जो मुझे
मिल रहा है, उसका मै सदैव आभारी रहूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोगों को झूठ
बोलकर राजनीति की है।