Mayawati-Omprakash Chautala: हरियाणा के जींद के उचाना में आज पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवीलाल की 111वीं जयंती पर इनेलो पार्टी की रैली है। रैली में यूपी की पूर्व सीएम मायावती और इनेलो सुप्रीमो पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला पहुंच गए हैं। अभय चौटाला ने बसपा सुप्रीमो मायावती को मुकुट पहना कर उनका स्वागत किया। रैली में भारी भीड़ उमड़ी है। जींद पटियाला हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है।
कांग्रेस उम्मीदवार की बढ़ाई गई सिक्योरिटी
रैली में कितनी भीड़ जुटती है और मायावती क्या देती है संदेश
हरियाणा में बसपा इनेलो के साथ गठबंधन में है। रैली में कितनी भीड़ जुटती है और मायावती क्या संदेश देती है, इस पर सभी दलों के नेताओं की नजर टिकी है। रैली में इनेलो सुप्रीमो पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला, इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला समेत कई नेता संबोधित करेंगे।
इनेलो बसपा की रैली उचाना की अनाज मंडी में रखी गई है। देवीलाल जयंती को इनेलो सम्मान दिवस के तौर
पर मना रही है। इस रैली में लोगों की भीड़ आनी शुरू हो गई है। इससे पहले पार्टी के अन्य नेता आमजन
को संबोधित करेंगे। हरियाणवी मशहूर कलाकार सुरेंद्र रोमियो इस रैली में पहुंच चुके हैं।
इनेलो-भाजपा के समर्थन के बाद गोपाल कांडा की बढ़ी मुश्किलें
Mayawati-Omprakash Chautala: किसान आंदोलन में इस्तीफा दिया: अभय चौटाला
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 10 साल के राज में ऐसे घोटाले हुए थे कि पूरे विश्व में देश बदनाम हो
गया था। पीएम मोदी लोगों के साथ वादा कर सत्ता में आए थे। किसान आंदोलन में मैं किसानों
के बीच खड़ा था। तब किसानों ने कहा था कि आप पहले इस्तीफा देकर आओ। हमने चौधरी
देवीलाल की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 26 जनवरी को विधानसभा में इस्तीफा दिया था।
जींद के लोगों ने देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला का साथ दिया
अभय चौटाला ने कहा कि ये जींद की धरती, संघर्ष भरी धरती रही है। यहां के बहादुर लोगों ने देवीलाल
और ओमप्रकाश चौटाला को सम्मान दिया है। अन्याय के खिलाफ चौधरी देवीलाल ने जब-जब
लड़ाई लड़ी तो यहां के लोगों ने उनका साथ दिया।