Ambala Court: हरियाणा में सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार का 9 दिन का रिमांड आज पूरा हो गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज उन्हें अंबाला कोर्ट में पेश किया गया है। सुरेंद्र पंवार को खनन से जुड़े मामले में 20 जुलाई को ईडी ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें 9 दिन के रिमांड पर लिया गया था, जो आज समाप्त हुआ।
बता दें कि ईडी ने 4 जनवरी को सुरेंद्र पंवार के घर की तलाशी ली थी। उनपर यमुनानगर इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध खनन करने के आरोप हैं। उस वक्त ईडी ने इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक दिलबाग सिंह और उनके साथी कुलविंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी हरियाणा में इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर की गई है।
खेत से मिट्टी हटाने को लेकर विवाद! पुलिस ने पीड़ित पर दर्ज किया केस
NGT की रोक के बावजूद अवैध खनन
हरियाणा पुलिस ने बोल्डर, ग्रैवल और रेत के अवैध खनन के मामले की जांच के लिए एफआईआर दर्ज कराई थी। मनी लॉन्ड्रिंग केस इसी से जुड़ा हुआ है। यमुनानगर और आसपास के जिलों में यह अवैध खनन हो रहा था, जबकि नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल ने इसपर रोक लगा रखी है। ईडी ‘ई-रावण’ योजना में कथित धोखाधड़ी की भी जांच कर रहा है।
यह एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसे हरियाणा सरकार ने 2020 में लॉन्च किया था, जिसका उद्देश्य
रॉयल्टी और टैक्स वसूलना और खनन के क्षेत्र में टैक्स की चोरी को रोकना था। ईडी के अनुसार,
अवैध खनन से 400-500 करोड़ रुपये का फंड तैयार किया गया है।
पाकिस्तान ने कारगिल युद्ध में अपने जवानों के शव तक क्यों नहीं लिए
Ambala Court: बीजेपी की विधायक को दी थी मात
सुरेंद्र पंवार ने 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में सोनीपत से बीजेपी की दो बार की विधायक
कविता जैन को हराया था। उन्हें 79,438 वोट मिले थे और करीब 30 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज
की थी। इससे पहले वह आईएनएलडी में रह चुके हैं और 2014 में आईएनएलडी की टिकट से चुनाव
लड़ा था, जिसमें वह तीसरे स्थान पर रहे थे।
पंवार भूपेंद्र हुड्डा के नजदीकी माने जाते है
सुरेंद्र पंवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माना जाता है। सोनीपत में कांग्रेस पार्टी के मुख्य
कार्यक्रमों के आयोजन की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर होती है। वह हुड्डा की कोर टीम के सदस्य हैं और हाल ही
में उन्हें प्रदेश सोशल मीडिया का प्रभार भी सौंपा गया था।