Karnal Loksabha: प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी अग्रसेन भवन में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंची। इस अवसर पर परम पूज्य गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया।
इसके अलावा सुमन सैनी ने हांसी रोड स्थित सामुदियक केंद्र खाटू श्याम के जागरण में माथा टेका व सामुदायिक केंद्र प्रेम नगर में लाडी साह जी के दरबार में शीश नवाया।
![](https://tvsandeshbharat.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240428-WA0022.jpg)
मटके में ऐसी व्यवस्था की गई कि यह स्वचालित मटका बन गया
- Advertisement -
भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा सभी धर्मो का किया है आदर
सुमन सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा सभी धर्मो का आदर किया है। हर वर्ग के लोग भाजपा शासन में खुशहाल है। आज एक ओर हमारे तीर्थों का विकास हो रहा है, तो दूसरी ओर शहरों में हाइटेक इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार हो रहा है। आज अगर मंदिर बन रहे हैं, तो देश भर में नए मेडिकल कॉलेज भी बन रहे हैं।
विदेश जा रहे कपल को मोबाइल डेटा इस्तेमाल करना पड़ा महंगा
Karnal Loksabha: विदेशों से हमारी प्राचीन मूर्तियां भी वापस लाई जा रही
विदेशों से हमारी प्राचीन मूर्तियां भी वापस लाई जा रही हैं और रिकॉर्ड संख्या में विदेशी निवेश भी आ रहा है। प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में देश खूब तरक्की कर रहा है। इस अवसर पर निवर्तमान मेयर रेनूबाला गुप्ता
भी मौजूद थी।
- Advertisement -
क्या आपके यहाँ और भी कुछ है? तो फिर सरकार ने इन 6 देशों में प्याज भेजने की इजाजत क्यों दी?
सुमन सैनी ने कहा कि जनता प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी एवं
पूर्व मुख्यमंत्री व लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल का साथ देगी और उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाएगी।